फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरी रोड आरओबी : क्रेन की सेटिंग में बीता दिन, आज सुबह से रखे जाएंगे गार्डर

विज्ञापन
रेलवे फाटक से आवागमन बंद करने के बाद रेलवे ट्रैक से गुजरता बाइक चालक। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर दूसरी क्रेन के पहुंचने के बावजूद भी रविवार को एक भी गार्डर नहीं रखा जा सका। पूरा दिन क्रेन की सेटिंग करने में ही बीत गया। अब सोमवार सुबह 8 बजे से गार्डर रखने का काम शुरू होगा। उधर, दोपहर बाद रेलवे फाटक से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। रास्ता बंद होने से चार पहिया वाहनों को कैमरी-तोशाम लिंक रोड से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, दुपहिया वाहन शॉर्टकट के लिए रेलवे ट्रैक से गुजरते नजर आए।
विज्ञापन

बता दें कि गार्डर रखने के लिए सोमवार को पहली क्रेन के पहुंचने के बाद शनिवार को दूसरी क्रेन पहुंची। क्रेन को जिस जगह सेट किया जाना था, वहां बिजली के खंभे रुकावट बने हुए थे। इस कारण से पहले खंभों को शिफ्ट किया गया। फिर वहां क्रेन की सेटिंग की गई। दूसरी क्रेन को भी जगह बदलकर दूसरी जगह सेट किया गया। रविवार शाम तक यह काम पूरा सका। रविवार दोपहर तक आरओबी के दोनों प्वाइंट पर बैरिकेड व अन्य अवरोधक रखकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया। मगर वाहन चालक गलियों के रास्ते रेलवे फाटक क्रॉस करने लगे तो फाटक के दोनों तरफ भी अवरोधक रख दिए गए। अब वाहन चालकों के पास फाटक क्रॉस करने करने के लिए कैमरी-तोशाम लिंक रोड का ही विकल्प बचा था। ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों ने एक शॉर्टकट अपना लिया और वाहन रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने लगे। चूंकि चार पहिया वाहन ट्रैक से गुजर नहीं सकते थे तो उन्हें कैमरी-तोशाम लिंक रोड से ही गुजरना पड़ा।
वैकल्पिक रोड पर लग रहा जाम
वैकल्पिक कैमरी-तोशाम लिंक रोड पर रविवार को कुछ-कुछ देर में जाम लगता रहा। यह रोड जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है, जिस कारण से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी है। वार्ड से मनोनीत पार्षद सतीश सुरलिया के अनुसार मार्केट कमेटी इस रोड की सुध लेगी। सोमवार से रोड की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।

क्रेन की सेटिंग को लेकर बिजली के खंभे को शिफ्ट करते हुए।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें