फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: जासूसी मामले में ज्योति मल्होत्रा की आज कोर्ट में होगी पेशी, सौंपी जा सकती है चार्जशीट की प्रति

Sun, 24 Aug 2025 09:16 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार

सार

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की सोमवार को कोर्ट में पेशी होगी। इस दौरान ज्योति को चार्जशीट की प्रति सौंपे जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
ज्योति मल्होत्रा, यूट्यूबर से की थी पूछताछ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की सोमवार को कोर्ट में पेशी होगी। इस दौरान ज्योति को चार्जशीट की प्रति सौंपे जाने की भी संभावना है। इससे पहले, 18 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ज्योति की कोर्ट में पेशी हुई थी।

विज्ञापन


एडवोकेट कुमार मुकेश ने बताया कि ज्योति को चार्जशीट की प्रति मिलने पर हम उस पर जवाब दायर करेंगे। उन्होंने बताया कि ज्योति की गिरफ्तारी के 90वें आखिरी दिन वीरवार 14 अगस्त को एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस की एसआईटी ने जांच पूरी करने के बाद 14 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की। करीब 2500 पेज की चार्जशीट बताई जा रही है। हमें अभी इस चार्जशीट की प्रति नहीं मिली है। उम्मीद है कि 25 अगस्त को ज्योति की पेशी के दौरान उसे प्रति दी जाएगी। चार्जशीट पढ़ने के बाद ही कोर्ट में जमानत याचिका दायर करेंगे। फिलहाल यह मामला जेएमआईसी कोर्ट में चल रहा था।

चार्जशीट में ज्योति के मोबाइल व लैपटॉप से मिले डेटा को बनाया रिकॉर्ड

चार्जशीट में ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल व लैपटॉप से मिले डेटा, कॉल रिकॉर्ड और पाकिस्तान यात्रा को मुख्य आधार बनाया गया है। चार्जशीट में बताया गया है कि ज्योति लंबे समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थी। वह पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में थी। पाक एजेंटों की ओर से पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देती थी। पाकिस्तानी जासूसों के साथ उसकी लंबी बातचीत होती थी। ज्योति के मोबाइल फोन खंगालने पर पाक उच्चायुक्त में तैनात एहसान-उर-रहीम दानिश अली से लंबी बातचीत का रिकॉर्ड मिला है। इसके अलावा ज्योति की शाकिर, हसन अली के अलावा नासिर ढिल्लों से ज्योति की बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए जासूसी मामला: ISI महिला एजेंट के संपर्क में था देवेंद्र, पुलिस पूछताछ में हुए कई खुलासे
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें