फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra Case: इस दिन कोर्ट में होगी ज्योति की पेशी,  14 अगस्त को एसआईटी ने दाखिल की थी चार्जशीट

Sat, 16 Aug 2025 03:42 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार

सार

ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने करीब 2500 पेज की चार्जशीट अदालत में जमा करा दी है। ज्योति की गिरफ्तारी के 90 वें दिन वीरवार 14 अगस्त को एसआईटी ने चार्जशीट दी है। अब सोमवार को कोर्ट में ज्योति की पेशी होगी। 
विज्ञापन
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के वकील एडवोकेट कुमार मुकेश ने बताया अभी तक ज्योति मल्होत्रा को चार्जशीट की प्रति नहीं सौंपी गई है। सोमवार को ज्योति को अदालत में बुलाकर यह चार्जशीट की प्रति सौंपे जाने की उम्मीद है।  गुरुवार 14 अगस्त को एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन


एडवोकेट कुमार मुकेश ने बताया कि पुलिस की एसआईटी ने जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में सोमवार 18 अगस्त को इस केस की सुनवाई होनी है। फिलहाल यह मामला जेएमआईसी कोर्ट में चल रहा था।अब इस मामले को सेशन कोर्ट में भेजा जाएगा। हम सभी चार्जशीट को पढ़ने के बाद अपना जबाव दावा पेश करेंगे। 

16 मई 2025 को ज्योति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एसपी शशांक कुमार सावन ने एसआईटी का गठन किया था। डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में बनी एसआईटी में इंस्पेक्टर निर्मला, साइबर सेल इंचार्ज अमित, स्पेशल स्टाफ से एसआई सतपाल शामिल रहे। एसआईटी ने तीन महीने तक जांच के बाद चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन


ज्योति की 18 अगस्त को होगी पेशी

ज्योति मल्होत्रा पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत जासूसी, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने और गोपनीय जानकारी साझा करने जैसे गंभीर आरोप हैं। 4 अगस्त को ज्योति की हिसार कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छठी बार पेशी हुई थी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ज्योति की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी थी। ज्योति की अगली पेशी 18 अगस्त को होगी।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें:  ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ चार्जशीट पेश: SIT ने 2500 पेज की रिपोर्ट अदालत में जमा की, ये सबूत बने मुख्य आधार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें