फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में फिर से भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेशी हुई। जहां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ज्योति को फिर से भेज दिया। अब दोबारा पेशी 4 अगस्त को होगी। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि अभी तक पुलिस ने चालान पेश नहीं किया है। ज्योति की जमानत याचिका सेशन कोर्ट में लगाएंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में 17 मई को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद 4 दिन के रिमांड पर फिर भेजा गया। दो बार में 9 दिन के रिमांड पूरा होने के बाद 26 मई को उसे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया था।
जांच अधिकारी निर्मला ने कहा था कि ज्योति मल्होत्रा के लैपटॉप से 14 टीबी (टेरा बाइट) डाटा मिला है, जिसके विश्लेषण के लिए हमें समय चाहिए। पुलिस ने रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग नहीं रखी थी। इस पर अदालत ने ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 9 जून को उसे फिर से उसकी अदालत में पेशी हुई थी, जिसमें उनको 23 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन

जल्द लगाएंगे जमानत याचिका : वकील
ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका के लिए उनके वकील कुमार मुकेश ने बताया कि 11 जून को याचिका दायर की थी। अदालत ने 12 जून को दूसरे पक्ष से जवाब मांगा था। दोनों पक्षों के वकीलों के बीच करीब 20 मिनट तक बहस हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार ने ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब जल्द सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें