फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा की रैली प्रदेश के सोए हुए मुख्यमंत्री को जगाएगी : दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
उकलाना में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते दिग्विजय चौटाला। 
विज्ञापन
हिसार। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर 13 मार्च को हांसी में आयोजित होने वाले युवा जनचेतना दिवस समारोह के लिए पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि रैली में उमड़ने वाली भीड़ प्रदेश के सोए हुए और डमी मुख्यमंत्री को जगाने का काम करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रदेश के मुद्दों की अनदेखी करते हुए पंजाब और पश्चिम बंगाल की राजनीति में व्यस्त हैं, जबकि हरियाणा में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन रोकी जा रही है, मनरेगा के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है और प्रदेश के सभी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। दिग्विजय चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा को बाय डिफॉल्ट सत्ता मिली है, जबकि कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और गलत रणनीति ने उसकी हार सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा का वास्तविक विकल्प केवल जननायक जनता पार्टी ही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित बूरा, अनिल बालकिया, राजेन्द्र लितानी, छाजूराम, नरेश पूनिया आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें