फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जेजेपी की रैली आज, पहुंचेंगे सपा नेता अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉॅ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर शुक्रवार को नई अनाज मंडी में हरियाणा जनचेतना दिवस समारोह रैली होगी। इस रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, मुज्जफरनगर से सांसद हरेंद्र मिलक, राजस्थान के शिव (बाड़मेर) विधानसभा से विधायक रविंद्र भाटी व उत्तराखंड से विधायक उमेश शर्मा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रैली में कई सामाजिक संस्थाओं, खापों, खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। वीरवार को रैली स्थल का जायजा लेने के लिए जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला दिनभर नई अनाज मंडी में डटे रहे। रैली में व्यवस्थाएं संभालने के लिए जेजेपी की छात्र इकाई इनसो के 500 वॉलियंटर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें