ऑपरेशन सिन्दूर और पहगाम हमले को लेकर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार से कुछ सवाल किए हैं। उन्होंने कहा सरकार पूरी बात को बता नहीं पाई। डिटेल में पढ़ें खबर...
ऑपरेशन सिन्दूर पर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा बीते 48 घंटों में ऑपरेशन सिन्दूर और पहलगाम हमले पर काफी बहस हुई है। बड़े तथ्य लोगों ने रखे। जिस तरह सरकार ने जवाब दिया उससे पता लगता है कि सरकार पूरी बात को बता नहीं पाई।
विज्ञापन
"अमेरिका ने क्यों की युद्ध विराम की घोषणा"
इसमें सबसे महत्वपूर्ण अमेरिका ने युद्ध विराम की घोषणा क्यों की इस पर सरकार का कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया। इससे साफ होता है कि सरकार पर उस समय कोई न कोई दबाव था।
धारा-370 हटने के बाद भी सेफ नहीं कश्मीर
दुष्यंत चौटाला ने कहा पहलगाम में हमले के वक्त हमारे जवान तैनात क्यों नहीं थे। इस सवाल का जवाब भी सरकार नहीं दे पाई। धारा-370 हटाने के बाद देश के प्रत्येक नागरिक को कहा जाता था कि कश्मीर सेफ है यहां से आतंकवाद खत्म हो चुका है। लेकिन धारा-370 हटने के बाद जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस साल 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की पहगाम में आतंकियों ने निर्मम हत्या की थी। इस आतंकवादी घटना के बाद पूरे देश में रोष था। ऑपरेशन महादेव के तहत भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है।