फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ सामान चोरी

Tue, 31 Dec 2013 09:47 PM IST
अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी कर ली जबकि एक गाड़ी के शीशे तोड़ कर उसमें से कीमती सामान चुरा लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फोर आलीदा इंजीनियरिंग कार्पोरेशन फरीदाबाद निवासी राजीव देर शाम रोहतक रोड भिवानी बाईपास पर कार खड़ी कर कुछ खरीदने चला गया।
विज्ञापन


वापस लौटा तो कार का शीशा टूटा हुआ था और कार से डैश बोर्ड, स्टीरियो, गेयर कंसोल्व, एसी और अन्य सामान गायब था।

उधर, गांव जुलानी निवासी विवेक पैराडाइज होटल में आए हुआ था। उन्होंने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी। वापस लौटे तो बाइक गायब थी।

उधर, गांव किनाना निवासी कुलदीप ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी थ्री व्हीलर फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने खड़ी की थी। जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें