फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडीवाली कुश्ती : बड़वा के विनोद गोदारा ने मारी बाजी

विज्ञापन
सिवानी कुश्ती में दांव लगाता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
सिवानी मंडी (हिसार)। गांव बड़वा में श्री रामदेव मेला कमेटी के तत्वावधान में चल रही खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि धोलूराम वर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में झंडीवाली कुश्ती में गांव बड़वा के विनोद गोदारा ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे स्थान पर दीपक न्योली कलां रहे।
विज्ञापन

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मेला कमेटी के खेल अध्यक्ष लाल सिंह लालू ने बताया कि प्रतियोगिता में नेशनल कबड्डी महिलाओं में गोरछी की टीम ने पहला, खासा महाजन की टीम ने दूसरा और मुकलान की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सर्कल कबड्डी में मालवी जींद की टीम ने पहला, मोखरा रोहतक की टीम ने दूसरा और खुराना पानीपत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बूढ़ा दौड़ में सतपाल बधावड़ ने पहला, जयकुमार हिसार ने दूसरा और शमशेर छपार ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी में पनिहार की टीम ने पहला, नलोई की टीम ने दूसरा और बड़वा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। मटका दौड़ में प्रतिमा जुई ने पहला, नीलम पनिहार ने दूसरा और कलावती कालौद ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में बबलू दादरी ने पहला, नसीब स्याहड़वा ने दूसरा और सचिन बाढ़वग ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में बबलू बड़वा, सचिन बड़वा व सोमवीर छपार क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में लड़कियों में अनिता तलवंडी ने पहला, पूजा स्याहड़वा ने दूसरा और प्रमिला गढ़वा ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें