फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वर्णकार के बैग से उड़ाए 20 लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना थाना पुलिस ने 210 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया और उसकी गाड़ी भी जब्त की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि फतेहाबाद जिले के गांव नहला निवासी अमित अपनी गाड़ी में नशीला पदार्थ लेकर उकलाना मंडी की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भैरी अकबरपुर रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से उसे पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ भूना थाने में एक लड़ाई-झगड़े का मामला भी दर्ज है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा।

दीप कॉलोनी से नशा तस्कर गिरफ्तार, 10.86 ग्राम हेरोइन बरामद

हिसार। एएनसी स्टाफ ने दीप नगर कॉलोनी से एक नशा तस्कर रवि उर्फ हिसारिया निवासी शिव नगर को 10.86 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एचटीएम थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएनसी प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पीएसआई जनक कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ कैंची चौक पर गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक दीप नगर कॉलोनी से मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है। पुलिस टीम ने तत्परता से युवक को काबू किया और उसकी तलाशी लेने पर 10.86 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी पर पहले से दो लड़ाई-झगड़े के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें