फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाजपा नेता के घर से गहने-कपड़े चोरी, नौकरानी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा नेता मनदीप मलिक के घर से सोने-चांदी के गहने व कपड़े चोरी हो गए। मंदीप मलिक की पत्नी अनिता मलिक की शिकायत पर अर्बन एस्टेट टू थाना पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट टू निवासी अनिता मलिक ने बताया वह मकान नंबर 1558 में अपने परिवार के साथ रहती है। डाबड़ा चौक के पास अपना निजी स्कूल चलाती है। घर में काम करने के लिए सूर्य नगर निवासी ज्योति को रखा हुआ है। ज्योति घर की साफ सफाई का काम करती थी। वह दो-तीन दिन पहले वृंदावन चली गई थी। मंगलवार को लौटने पर पता चला कि अलमारी से 220 ग्राम की चांदी की पाजेब, सोने के 4 ग्राम के टाॅप्स, कुछ कपड़े व जूते गायब हैं। अनिता मलिक ने नौकरानी पर चोरी का शक जताया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सोनिया ने बताया कि मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें