फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई देंगे प्रतिदिन पुराने कचरे के निस्तारण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अब नगर निगम के अधिकारी लीगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निस्तारण के कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके लिए अब जेई देंगे कि एजेंसी प्रतिदिन कितने लीगेसी वेस्ट का निस्तारण कर रही है? संयुक्त आयुक्त बेलिना ने मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने रोड स्वीपिंग मशीन की मॉनिटरिंग न करने पर अधिकारियों की क्लास लगाई। इसके साथ ही उन्होंने सफाई ठेकेदार को कचरे के निस्तारण को लेकर प्लांट लगाने व गाड़ियों पर बार कोड लगवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त आयुक्त ने कहा कि रोड स्वीपिंग मशीन की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि वे अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। टेंडर की शर्त के अनुसार इस मशीन को प्रतिदिन 30 किलोमीटर क्षेत्र की सफाई करनी है। संबंधित अधिकारी प्रतिदिन जांचें कि मशीन से निर्धारित क्षेत्र में में सफाई हो रही है अथवा नहीं। यदि गड़बड़ी मिलेगी तो एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मशीन पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस निगम को करने के आदेश दिए।
‘लीगेसी वेस्ट के निस्तारण की रिपोर्ट भरें जेई’
संयुक्त आयुक्त बेलिना ने कहा कि ढंढूर में पड़े लीगेस वेस्ट का करीब साढ़े छह करोड़ रुपये का टेंडर हैं। उन्होंने जानकारी चाही कि क्या इसकी सही ढंग से मॉनिटरिंग हो रही है? उन्होंने कहा कि सभी जेई अपनी एमबी में रिपोर्ट भरेंगे कि प्रतिदिन एजेंसी कितने कचरे का निस्तारण कर रही है। जेई अपनी देखरेख में कचरे का वजन कराएंगे। इसके अलावा यहां साइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस भी नगर निगम में करवाया जाए।
विज्ञापन

कचरे को अलग-अलग कर सफाई ठेकेदार करवाए निस्तारण
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि शहर के वार्ड 12 से 16 की सफाई व कचरे के उठान का कार्य ठेके पर दिया है। ऐसे में ठेकेदार के काम का भी निरीक्षण किया जाए। उसकी गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम, बार कोड सिस्टम लगवाए जाएं। इसके साथ ही ठेकेदार से कचरे का पृथककरण (सेग्रीगेशन) करवाकर पूरी तरह से निस्तारण भी करवाया जाए। इसके लिए ठेकेदार प्लांट लगाएं। सभी अधिकारी अपने अपने स्तर पर जांच करें और प्रति सप्ताह रिपोर्ट दें। यदि ठेकेदार की सर्विस टेंडर के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाए।
बैठक में उप निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, एक्सईएन जयवीर सिंह डूडी, एक्सईएन संदीप सिहाग, एक्सईएन संदीप धुंधवाल, सचिव राहुल, एसओ विक्रम, सीएसआई सुभाष सैनी, एसआई संदीप, एएसआई सुरेंद्र हुड्डा, सीटीएल जसबीर कुंडू, एपीओ सत्येंद्र यदुवंशी, रवि आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें