फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में पानी निकासी न होने पर जेई, कनेक्शन न देने पर एसडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने खेतों से जलभराव की निकासी न होने पर सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर और सब डिविजन इंजीनियर को निलंबित करने के आदेश दिए। मंत्री जेपी दलाल शुक्रवार को हांसी क्षेत्र के गांव गढ़ी में लोगों की समस्या सुनने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान गांव गढ़ी में किसानों ने मंत्री के सामने खेतों में जल निकासी न होने पर अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों ने कहा कि पंपसेट नहीं चलाए जा रहे। जिस कारण खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है। गांव के चारों ओर पानी की निकासी भी नहीं हो रही। सोरखी के किसान राममेहर ने कहा कि उसने दो ट्यूबवेल के लिए आवेदन किया था। 3 अगस्त को सभी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया। कृषि मंत्री ने बिजली निगम के एसडीओ संजय श्योराण को निलंबित करने के आदेश जारी किए। सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव को पानी निकासी के निर्देश दिए हैं। सोमवार को सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर मौके पर आकर निरीक्षण कर पानी निकासी की योजना तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें