फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 27 व 28 सितंबर को होगा जेसीआई हांसी स्टार का डांडिया धमाल

Fri, 26 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

हांसी के आमटी झील के पास कृष्णा वाटिका में 27 और 28 सितंबर को दुर्गा पूजा व डांडिया कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि और कलाकार शामिल होंगे। प्रवेश केवल निशुल्क प्रवेश पत्र से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
हांसी। जेसीआई हांसी स्टार के की तरफ से नवरात्रों के उपलक्ष्य में 27 व 28 सितंबर को दुर्गा पूजा एवं डांडिया धमाल कार्यक्रम का आयोजन आमटी झील के समीप कृष्णा वाटिका में किया जाएगा। संस्था के प्रवक्ता सतीश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कलाकार डांडिया खिलाएंगे। प्रवेश केवल प्रवेश पत्र पर रहेगा। संस्था सदस्यों से निशुल्क प्रवेश पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में 27 सितंबर को विधायक विनोद भयाना मुख्य अतिथि होंगे। जबकि नगर परिषद के पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि विनोद सैनी अति विशिष्ट अतिथि, राहुल गोयल व बिल्लू यादव ढाणा वाले विशिष्ट अतिथि रहेंगे। जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल बंसल व सुनीता बंसल ज्योत प्रज्वलित करेंगे। 28 सितंबर को समाजसेवी प्रतीक गोयल मुख्य अतिथि, कन्हैया गर्ग व मनोज गर्ग अति विशिष्ट अतिथि, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नवीन ठाकुर विशिष्ट अतिथि, नगर परिषद के उपप्रधान अनिल बंसल विशेष अतिथि रहेंगे। जबकि रामअवतार गोयल व विजय गोयल सिसर वाले ज्योत प्रज्वलित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें