फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दूषित पानी के सेवन से बढ़ रहे पीलिया रोगी

Mon, 02 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करते हुए डॉ़ कामिद मोंगा।
विज्ञापन
हांसी। उपमंडल में अब पीलिया रोग पांव पसारने लगा है। नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह में 8 से 10 मरीज पीलिया के आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार इसका मुख्य कारण दूषित पानी पीना है। साथ ही दूषित व बाहर का खाना भी पीलिया को बढ़ावा देता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। तभी पीलिया से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। इसमें दो से तीन मरीज पीलिया से ग्रस्त मिल रहे हैं। ऐसा पिछले 15 दिनों से चल रहा है। इसको लेकर चिकित्सक मरीजों को बचाव के साथ जागरूक भी कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल मौसम बदल रहा है। गर्मी में बीमारियों को फैलाने वाले जीवाणु अधिक सक्रिय होते हैं। जिससे बीमारी अधिक बढ़ती है साथ ही खराब खान-पान से पीलिया मरीजों को आसानी से जकड़ लेता है।
ऐसे में ताजा और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। बाहर के खाने की चीजों से बचना चाहिए। नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ़ कामिद मोंगा ने बताया कि पीलिया दूषित पानी पीने से फैलता है। ऐसे में लोग पानी को साफ करके भी इस बीमारी से बच सकते हैं। इसलिए लोगों को पानी अच्छे से उबालना चाहिए, जिससे उसके अंदर के कीटाणु मर जाए। इसके बाद पानी को ठंडा करके पीएं।
विज्ञापन





ये हैं पीलिया के लक्षण
. भूख कम लगना
. आंखें पीली पड़ना
. थकान होना
. लीवर कमजोर होना
. पेशाब का रंग पीला होना
. खाने की नली में रुकावट होने से खून की उल्टी होना


ये बरते सावधानी

- बासी खाना व दूषित पानी न पीएं
- नशीले पदार्थों का सेवन न करें
-घर का बना खाना खाएं, बाहर के बने खाने से परहेज करें
-पीलिया होने पर चिकित्सक से उपचार व दवाई लें


पीलिया बन सकता है कैंसर का कारण
पीलिया शरीर व लीवर को कमजोर करता रहता है। यह बीमारी जितनी लंबी चलती है उतनी ही खतरनाक हो जाती है। अधिक लंबे समय तक पीलिया रहने से लीवर का कैंसर हो सकता है। इसलिए फैलने से पहले ही जांच व रोकथाम करनी आवश्यक है।





पीलिया अक्सर पानी व दूषित भोजन से फैलता है। पीलिया होने पर मीठी चीजें खाने से लीवर को आराम मिलता है। जैसे गन्ने का जूस पी सकते हैं, लेकिन दिनभर में केवल एक या दो गिलास। बाकी नियमित दवा लें। - डॉ़ कामिद मोंगा, मेडिकल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें