फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया रिकॉर्ड : नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एकता भ्याण ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
पदक के साथ पैरा ​खिलाड़ी एकता भ्याण। 
विज्ञापन
हिसार। पैरा ओलंपियन एकता भ्याण ने 21वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नए नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल हासिल जीता। उन्होंने डिस्कस थ्रो में भी कांस्य पदक जीता। एकता ने दो पदक जीत के बाद कहा कि वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के लिए सोना जीतने के लक्ष्य को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुणे में 16 से 20 मार्च तक 2022-23 नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। हिसार निवासी एकता भ्याण ने दो प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। क्लब थ्रो में नए नेशनल रिकॉर्ड और पर्सनल बेस्ट परफॉरमेंस के साथ गोल्ड मेडल जीता। डिस्कस थ्रो में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। एकता ने इस जीत का श्रेय अपने कोच अमित सरोहा व अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि नारी सबसे अधिक शक्तिशाली है। किसी भी महिला को कभी कमजोर नहीं मानना चाहिए। जिंदगी में हौसला होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के लिए मेडल जीतना है। इन मेडल को जीतने के साथ ही अगले लक्ष्य के लिए तैयारी शुरु कर दी है। एकता ने कहा कि रोजाना तीन से चार घंटे अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें