फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलेज के 32 एक्सटेंशन लेक्चरर के ज्वाइनिंग के आदेश जारी, 29 ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीआरएम जाट कॉलेज से रिलीव किए गए 112 एक्सटेंशन लेक्चरर में से 32 शिक्षकों की ज्वाइनिंग के आदेश सोमवार को जारी हो गए। इनमें से 29 शिक्षकों ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह ने शिक्षकों को ज्वाइन करवाया।
विज्ञापन

जाट कॉलेज एक्सटेंशन लेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. नरेंद्र चहल ने बताया प्राचार्य ने 112 एक्सटेंशन लेक्चरर को रिलीव कर दिया था। इनमें से 32 लेक्चरर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। रिज्वाइनिंग की मांग को लेकर कई दिनों तक धरना भी दिया था। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि वर्तमान प्राचार्य ने अपना पदभार संभालते ही एक्सटेंशन लेक्चरर को रिलीव कर दिया था। इस मामले में एडीसी व एसडीएम स्तर पर कमेटी बनी हुई थी। कई बार कमेटी ने दोनों पक्षों की बैठक की।
उन्होंने बताया कि जिन लेक्चरर ने कोर्ट की शरण ली थी उनके ज्वाइनिंग के आदेश सोमवार को जारी हुए। सोमवार को 29 ने कार्यभार संभाला जबकि 3 सदस्य आउटऑफ स्टेशन होने के कारण ज्वाइन नहीं कर पाए। डॉ. नरेंद्र चहल ने आरोप लगाया कि एडीसी के आदेश होने के बाद भी कॉलेज प्राचार्य ने ज्वाइनिंग के लिए चक्कर कटवाए। इस पर सभी 29 लेक्चरर ने एडीसी कार्यालय पहुंच गए। चहल ने बताया कि एडीसी की सख्ती के बाद हम सोमवार को ज्वाइन कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें