हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण के केसों में इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी 12 नए केस सामने आए हैं। सभी को होम आईसोलेट किया है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 102 व रिकवरी रेट घटकर 97.98 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 65 हजार 382 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें संक्रमण के कुल 63 हजार 553 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 62 हजार 269 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 और तीसरी लहर में 41 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।