फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 12578 वोट से जीत कर नारनौंद के विधायक बने जस्सी पेटवाड़

Wed, 09 Oct 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ को जीत का प्रमाणपत्र देते निर्वाचन अधिकारी मोहित महाराणा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
जय कुमार
नारनौंद। नारनौंद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ ने 84801 वोट लेकर विधायक बने। जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु को 72223 वोट मिले। 12578 वोट के अंतर से जीत हासिल कर जस्सी पेटवाड़ विधायक चुने गए। तीसरे नंबर पर इनेलो के उमेद लोहान रहे और उन्होंने 4628 मत प्राप्त किए। जेजेपी के योगेश गौतम को केवल 735 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के रणबीर लोहान को भी मात्र 1057 वोट ही मिल सके। नोटा भी 550 वोट हासिल कर छठे स्थान पर रहा।
जीत के बाद नारनौंद से नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से उन्हें यह जीत मिली है। वो पूरी जिंदगी कार्यकर्ताओं के एहसानमंद रहेंगे। हलके में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पिछले काफी समय से नारनौंद शहर के बाईपास की मांग चली आ रही है सबसे पहले इसको पूरा किया जाएगा। युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिलाएं जाएंगे। भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 प्रत्याशियों को आए नोटा से भी कम वोट :
नारनौल विधानसभा के आम चुनाव में 9 निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। 4 निर्दलीय प्रत्याशी 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। कांग्रेस व भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को छोड़कर बाकी सभी की जमानत जब्त हो गई।

राउंड वाइस गिनती
राउंड जस्सी पेटवाड़ कैप्टन अभिमन्यु उमेद लोहान
एक 4980 - 4139- 410
दो 6136- 3934- 609
तीन 5424- 4336- 218
चार 6175- 3410 -211
पांच 5137- 4968 - 268
छह 5496- 4842-227
सात 4617- 6295 -137
आठ 4675- 5663- 1280
नौंवा 7259- 3777- 107
दसवां 5791- 4119 -192
ग्यारहवां 4931- 4305-126
बारहवां 4822- 3221-174
तेरहवां 3219-7068- 96
चौदहवां 5369- 4707 -107
पंद्रहवां 52084788- 274
सोलहवां 4847-2264- 149
नोट : बैलेट पेपर के वोट शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें