फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा करवाने के लिए परीक्षा नियंत्रक से मिले विद्यार्थी

Wed, 09 Oct 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने संबद्ध कॉलेजों से पास होने वाले विद्यार्थी जिनकी दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर में री अपीयर रहती है। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए विवि ने अभी तक फॉर्म नहीं निकाले हैं और परीक्षा को लेकर भी कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

जिसको लेकर सोमवार को गवर्नमेंट कॉलेज के विद्यार्थी भी जीजेयू के परीक्षा नियंत्रक (सीओई) से मिले थे। छात्रों ने बताया कि परीक्षा न होने से साल खराब हो सकता है। वहीं विवि कैंपस के विद्यार्थियों ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में सिर्फ विवि से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के फॉर्म भरे गए हैं। इसके अलावा अभी तक न तो विवि के शिक्षण विभागों के छात्रों और न ही पुराने संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के फॉर्म भरे गए हैं। यह स्थिति सभी छात्रों के लिए चिंताजनक है, खासकर उन छात्रों के लिए जिन्होंने पिछले वर्ष री-अपीयर किया था। गौरतलब है कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी न करने और पेपर न करवाने से नाराज विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में करीब 15 दिन पहले धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें