फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जनवरी में सामान्य से 35 प्रतिशत ज्यादा बारिश, अब फरवरी के पहले दो दिन बरसेंगे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जनवरी महीने में सामान्य से करीब 35 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। प्रदेश में जनवरी माह में औसतन 14.5 एमएम बारिश होती है। इस बार यह 19.6 एमएम रही। हिसार जिले में जनवरी माह में औसत बारिश 11.5 है। यहां 18.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जनवरी माह की बारिश से गेहूं, चना, सरसों की फसल को फायदा हुआ है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने से नुकसान हुआ है। अब फरवरी माह के पहले ही दिन बारिश होने की उम्मीद है। पश्विम विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार की देर रात मौसम बदल गया, जिसके चलते रविवार- सोमवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ शनिवार रात सक्रिय हुआ है। यह विक्षोभ पहले वाले की तरह मजबूत नहीं है। विक्षोभ के चलते 1-2 फरवरी के दौरान हरियाणा के दक्षिणी, पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश करेगा। साथ ही एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से तथा हवाओं की दिशा में बदलाव , आंशिक बादलवाही से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। डॉ. डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि इस समय होने वाली बारिश से नुकसान की संभावना नहीं है। अगर ओलावृष्टि हुई तो सरसों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें