फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर-13 की पार्किंग में खुलेआम छलक रहे जाम, अनिश्चितकालीन धरने पर व्यापारी

विज्ञापन
सेक्टर-13 के लोग धरने पर बैठे। 
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-13 पार्किंग में खुलेआम शराबखोरी के खिलाफ आखिरकार व्यापारियों और शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। लंबे समय से बनी समस्या का समाधान नहीं होने पर बुधवार शाम 6 बजे पार्किंग परिसर में धरना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सुरेश कुमार, सुमित नागपाल, निखिल रावल, राजन मेहता, चरण सिंह, डॉ. पुनीत मक्कड़, अंशुल वलेचा और नरेंद्र ने बताया कि पार्किंग परिसर में लंबे समय से खुलेआम शराब पीने का सिलसिला चल रहा है। इससे आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है।
दुकानदारों और व्यापारियों के साथ यहां संचालित शिक्षण संस्थानों के संचालकों व विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के लिए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। संबंधित थाना प्रभारी को भी कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी कारण सभी को धरना शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से पार्किंग परिसर में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। उन्होंने बताया कि जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। धरने का क्षेत्र के दुकानदारों, व्यापारियों, शिक्षण संस्थानों के संचालकों और महिला शिक्षकों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें