फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैमर, बायोमैट्रिक मशीन से कसेंगे नकल पर नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 14 व 15 नवंबर को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में नकल पर नकेल के लिए हर एक सेंटर पर तीन-तीन आब्जर्वर होंगे।
विज्ञापन


जिला स्तर पर बनाए गए 46 परीक्षा केंद्रों में 20 फ्लाइंग स्क्वॉड लगातार छापेमारी करेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से इस बार पात्रता परीक्षा के लिए जिले में कुल 46 सेंटर बनाए है।

कुल 38912 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। एक परीक्षा केन्द्र पर 310 विद्याथियों को रखा गया है। 24 विद्याथियों पर एक स्टाफ नियुक्त किया गया है। लेवल 1 में 12374, लेवल 2 में 14886 व लेवल 3 में 11652 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


एक केंद्र पर तीन पर्यवेक्षक
एचटेट की परीक्षा में नकल को रोकने के लिए जिले में कुल 20 फ्लाइंग टीमों को तैयार किया गया है ताकि 14 व 15 नवंबर को होने वाली परीक्षा में नकल को होने से रोका जा सके।

इस बार तीन पर्यवेक्षक एक केन्द्र के लिए लगाए गए है एक पर्यवेक्षक बोर्ड से, एक उपायुक्त कार्यालय से व तीसरा पर्यवेक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लगाया जाएगा।

पहली बार लगेंगे जैमर
शिक्षा अधिकारी मित्तल ने बताया कि इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए काफी पुख्ता इंतजाम किए गए है। अबकी बार परीक्षा में परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी की जाएगी व परीक्षा केन्द्रों में जैमर लगाए जाएंगे ताकि हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, इंटरनेट आदि के प्रयोग को परीक्षा में होने से रोका जा सके। परीक्षा में अबकी बार बायोमीट्रिक मशीन से प्रत्येक परीक्षार्थी के अंगूठे के निशान भी लिए जाएंगे।

यहां होगी ऑनलाइन परीक्षा
जुगलान के ओम इंस्टीट्यूट को एकमात्र ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यहां ऑनलाइन माध्यम से परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बाकी सभी केन्द्रों पर परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ली जाएगी।

साथ लाना होगा आईडी प्रूफ
परीक्षाथियों को प्रवेश-पत्र के साथ आईडी प्रूफ भी साथ लाना होगा। इसके बिना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। तय समय के अनुसार एक घंटा पहले परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। लेट होने पर किसी भी परीक्षार्थी का प्रवेश नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


शहर में परीक्षा केंद्र
जाट कॉलेज, एफसी कॉलेज, गर्वनमेंट कॉलेज, डीएन कॉलेज, गर्वनमेंट वूमन कॉलेज,जीजेयू, एचएयू, एलएलआरयू, सीआर बीएड कॉलेज, सीआर लॉ कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, पीजीएसडी स्कूल, ठाकुर भार्गवदास स्कूल, आईडीडीएवी स्कूल, राजकीय स्कूल पटेल नगर, राजकीय स्कूल जहाजपुल, न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल, विश्वास स्कूल, सेंट सोफिया स्कूल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें