फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम का इलाज: सिरसा चुंगी से सिविल अस्पताल तक बनेगी सिक्सलेन, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में बनी कमेटी की बैठक में 6 फैसलों पर लगी मुहर

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर लगा जाम। 
विज्ञापन
हिसार। शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में सोमवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने कई फैसलों पर मुहर लगा दी। ये सिरे चढ़ते हैं तो दिल्ली रोड पर वाहनों का आवागमन बेहद आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से पिछली बैठकों में दिए प्रस्तावों पर कार्रवाई रिपोर्ट ली। इसके बाद सिरसा चुंगी से सिविल अस्पताल रोड को सिक्सलेन करने, तलाकी गेट पर अतिक्रमण हटाने, सेक्टर 14 के दोनों मुख्य मार्गों पर स्लिप रोड बनाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही रानी लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क तक रोड को सिक्सलेन बनाकर दोनों ओर के बिजली तारों को भूमिगत करने का फैसला लिया गया। राजगढ़ रोड, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से ऑटो मार्केट चौक और डाबड़ा चौक पर जंक्शन बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि निरंकारी भवन रेलवे फाटक पर आरओबी की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रोजेक्ट को जल्द ही सीएम से मंजूरी दिलाई जाएगी। बैठक में नलवा विधायक रणधीर पनिहार, मेयर प्रवीण पोपली, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन और नगराधीश हरिराम के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
1. लक्ष्मीबाई चौक-टाउन पार्क सिक्सलेन पर भूमिगत होंगे बिजली तार
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता अजीत सिंह ने मंत्री को बताया कि लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक सिक्सलेन बनाने के लिए पर्यटन विभाग को छोड़कर अन्य सभी सरकारी विभागों से एनओसी मिल गई है। सड़क चौड़ी करने में दिक्कत न आए इसके लिए बिजली के खंभे हटाकर तारें भूमिगत की जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है और परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके साथ ही सिरसा चुंगी से सिविल अस्पताल तक सड़क को चौड़ा करने के लिए आवश्यक जमीन चिह्नित कर ली है। संबंधित विभागों से एनओसी लेकर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

2. सेक्टर 14 के दोनों गेट पर बनेंगे स्लिप रोड
बैठक में मंत्री ने सेक्टर 14 के दोनों मुख्य मार्गों पर स्लिप रोड निर्माण के निर्देश दिए। यह कार्य एचएसवीपी, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी संयुक्त रूप से करेंगे। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि टाउन पार्क के पास स्लिप रोड तैयार हो चुका है, जबकि तुलसी चौक के सामने स्लिप रोड सहित अन्य परियोजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृतियां जल्द ली जाएंगी। मंत्री गंगवा ने बस अड्डा परिसर में मल्टी-स्टोरी पार्किंग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश गए।

3. तीन बड़े चौकों पर बनेंगे जंक्शनराजगढ़ रोड जंक्शन, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से ऑटो मार्केट चौक और डाबड़ा चौक पर जंक्शन बनाए जाएंगे। डाबड़ा चौक जंक्शन के लिए बजट व प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। वन विभाग की अनुमति और बिजली के खंभे शिफ्ट होने के बाद तीन सप्ताह में कार्य शुरू होगा। डाबड़ा माइनर रोड निर्माण के लिए 714 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। वन विभाग की जमीन के बदले वैकल्पिक भूमि का चयन भी किया जा चुका है। बैठक में बताया कि तलाकी गेट के आसपास अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी की जाएगी। बस अड्डे के सामने जाम का बड़ा कारण बने फुटओवर ब्रिज को हटाने के लिए इसकी नीलामी करवाकर मौके पर ही कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही निरंकारी भवन रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के लिए परियोजना को अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा है। इसके बन जाने से डाबड़ा चौक की ओर से पुराने शहर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें