फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद रामपाल ने राजस्थान के व्यक्ति पर लगाया उनके नाम से रुपये ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। जेल में बंद सतलोक आश्रम बरवाला के संचालक रामपाल ने राजस्थान के एक व्यक्ति पर उसके नाम से लोगों से पैसे ऐंठने व अन्य कई आरोप लगाए हैं। बरवाला थाने में दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के जिला जयपुर के श्यामनगर राजावास निवासी पवन कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रामपाल की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया कि उसके आश्रम से संबंधित सभी कार्य उसके द्वारा नियुक्त की गई कमेटी देख रही है। जयपुर का पवन कुमार यादव उसके नाम से जनता को गुमराह करके रुपये ऐंठ रहा है। इससे उसका कोई सरोकार नहीं है। रामपाल के अनुसार लगभग 8 साल पहले ही पवन को गुरुद्रोही घोषित कर रखा है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने 7 अगस्त व 14 अगस्त को एक समाचार पत्र में विज्ञापन निकलवाया। जिसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। पवन ने रामपाल के नाम व फोटो का इस्तेमाल करके लोगों से रुपये लूटा है और इस विज्ञापन में भक्तों से आश्रमों में न जाने का भी आह्वान किया है और परिवार के बारे में भी अनाप-शनाप बोला है। आरोप यह भी है कि पवन रामपाल संस्था को नुकसान पहुंचाना चाहता है और साथ-साथ प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाना चाहता है। रामपाल ने पुलिस को जो शिकायत दी है वह उसके वकील चांद राठी के माध्यम से भिजवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें