फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू ने जई की दो नई किस्में विकसित

विज्ञापन
हिसार- एचएयू कुलपति प्रो.बीआर कांबोज व अन्य अधिकारी जई की नई किस्म रिलीज करते हुए , साथ में अन्य अध? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के चारा अनुभाग ने जई की दो नई उन्नत किस्में एचएफओ 707 व एचएफओ 806 विकसित की हैं। हरियाणा के अलावा देश के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और पर्वतीय राज्यों के किसानों व पशुपालकों को जई की इन किस्मों से बहुत लाभ होगा। इन दोनों किस्मों में प्रोटीन की मात्रा व पाचन शीलता अधिक होने के कारण ये पशुओं के लिए बहुत उत्तम हैं। जई की एचएफओ 707 दो कटाई वाली किस्म जबकि एचएफओ 806 एक कटाई वाली किस्म है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि केंद्रीय बीज समिति की सिफारिश पर जई की एचएफओ 707 किस्म को देश के उत्तर पश्चिमी जोन (हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उतराखंड) जबकि एचएफओ 806 को देश के दक्षिणी जोन (तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक व आंध्रप्रदेश) और पर्वतीय जोन (हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, जम्मू व कश्मीर) के लिए समय पर बिजाई के लिए अनुशंसित किया गया है। इन किस्मों को विकसित करने में चारा अनुभाग के वैज्ञानिकों डॉ. डीएस फोगाट, मीनाक्षी देवी, योगेश जिंदल, एसके पाहुजा, सत्यवान आर्य, रविश पंचटा, पम्मी कुमारी, नवीन कुमार, नीरज खरोड़, दलविंदर पाल सिंह, सतपाल, व बजरंग लाल शर्मा का योगदान रहा है।
एचएफओ 707 किस्म की विशेषता
विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. जीत राम शर्मा ने बताया कि एचएफओ 707 किस्म की हरे चारे की औसत पैदावार 696 क्विंटल और सूखे चारे की औसत पैदावार 135 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इसकी बीज की औसत पैदावार 23.8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है जबकि क्रूड प्रोटीन की पैदावार 19.4 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। यह किस्म हेल्मिन्थोस्पोरियम लीफ स्पॉट बीमारी के प्रति मध्यम प्रतिरोधी है।
विज्ञापन

एचएफओ 806 किस्म की विशेषता
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा ने बताया एचएफओ 806 किस्म की दक्षिणी जोन में हरे चारे की औसत पैदावार 376.4 व पर्वतीय जोन में 295.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इस किस्म के बीज की औसत पैदावार क्रमश: दक्षिणी जोन में 9.5 व पर्वतीय जोन में 23.9 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इस किस्म की क्रूड प्रोटीन की औसत पैदावार दक्षिणी जोन में 5.5 व पर्वतीय जोन में 7.1 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। यह किस्म पाउडरी मिल्ड्यू बीमारी के प्रति मध्यम प्रतिरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें