फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: देवी भवन में सवा लाख बार गूंजा जय हनुमान ज्ञान गुन सागर ....

विज्ञापन
देवी भवन मंदिर में सवा लाख हनुमान पाठ करते श्रद्धालु - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। हनुमत शक्ति जागरण समिति व विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से रात 9 बजे तक स्थानीय देवी भवन में 12वां संगीतमय सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि टीटीसी के डिप्टी डायरेक्टर मुकेश जैन, जगदीश जिंदल व धर्मेंद्र गोयल ने ध्वजारोहण कर किया। समिति अध्यक्ष अनिल गोयल, मंत्री रविंद्र गोयल, जितेंद्र सोनी व संजीव चौहान ने बताया कि अनुष्ठान में सालासर धाम से लाई ज्योति के द्वारा 108 दीपक जलाए गए। 501 दीपकों से महाआरती की गई। अनिल गोयल ने बताया कि इस बार यह अनुष्ठान सेवा कार्यों को ध्येय मान कर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगीतमय सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ शहर के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने भी भाग लिया। बुधला संत मंदिर की भजन मंडली ने संगीतमय सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के प्रांत समन्वयक कार्तिक सालुंके, देवेन पाटिल, बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख कृष्ण गुर्जर, हनुमंत शक्ति जागरण समिति के दया प्रकाश, समिति अध्यक्ष अनिल गोयल, मंत्री रविंद्र गोयल, विहिप के जितेंद्र सोनी, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, बजरंग दल के विभाग सहसंयोजक संजीव चौहान, बजरंग दल के जिला संयोजक अमर चौधरी, बलविंदर, राजकुमार, अमन, रामांशकर, मातृशक्ति सुनीता शर्मा, मीनाक्षी मुद्गिल, रुचिका, निशा, लता, मोनिका, विकास, सतीश, हरिओम, रमेश सैनी, रविंद्र शास्त्री, राहुल, विशेष संपर्क सुभाष, कपिल वत्स, सुनील, मुकेश गौतम, मनोज, प्रवीण कालवास, नमन, युवराज व भूपेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें