फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार पहुंची फोर्स की पांच कंपनियां, हांसी तक फ्लैग मार्च

Sat, 28 Jan 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
जाट आरक्षण - फोटो : bureau
विज्ञापन
आरक्षण आंदोलन के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति नेशनल हाईवे के किनारे धरना देने के फैसले पर अडिग रहने के बाद हरियाणा पुलिस के जवानों ने अधिकारियों के नेतृत्व में हिसार से मय्यड़ तक फ्लैग मार्च किया। 10 कंपनियां मांगी गई थीं, जिसमें पांच हिसार पहुंच गईं।
विज्ञापन


डीसी-एसपी ने सरपंचों के साथ बैठक में उनसे हाथ खड़ा कराते हुए सहयोग का भरोसा लिया। आंदोलन करने वालों पर ग्राम सचिव और पटवारी भी नजर रखेंगे।

जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च शुरू होकर बरवाला चुंगी, बस अड्डा, तलाकी गेट, नागोरी गेट, पारिजात चौक, लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, मटका चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक, जिंदल चौक, भानू चौक होते हुए नेशनल हाईवे पर पहुंचा। इसके बाद यह फ्लैग मार्च मय्यड़ के आगे तक पहुंचा।

एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस फोर्स को लगातार मॉक ड्रिल कराया गया है। हिसार मंडल में 24 डीएसपी, 85 निरीक्षक 157 उप निरीक्षक 559 सहायक उप निरीक्षक, छह हजार सामान्य पद के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उचित बल प्रयोग के सीधे निर्देश दिए जा चुके हैं। अतिरिक्त फोर्स संदिग्ध स्थानों, रास्तों की रेकी और फ्लैग मार्च कराया जाएगा। बाहर से मांगी गई फोर्स मे 10  कंपनी सीआरपीएफ, 4 कंपनी रैपिड एक्सन फोर्स, 11 कंपनी एचपीए, 29 कंपनी होमगार्ड को भी रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन


तीन व्यक्ति हैं जेल में
एसपी ने कहा कि फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिसार में हुई हत्या, आगजनी में फिलहाल  तीन व्यक्ति ही जेल में हैं, जिन्होंने अपनी रिहाई के लिए भी कानूनी प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की। इस कारण वे जेल से रिहा नहीं हुए।

ग्राम सचिव, पटवारियों को रोजाना रिपोर्ट भेजने के निर्देश
डीसी निखिल गजराज, एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार को पंचायत भवन में सरपंचों, पेट्रोल पंप संचालकों, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। डीसी ने कहा कि अपने एरिया में कोई भी असामाजिक तत्व दिखे तो पुलिस को सूचित करें। अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। युवाओं को किसी भी बहकावे में न आने दें।

पुलिस के दो अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर जारी
एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पैरा मिलिट्री और हरियाणा पुलिस की पांच-पांच कंपनियां जिले में पहुंच गईं हैं। बेवजह डरने की जरूरत नहीं है। धरना/प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव करने का प्रयास करने वाले असामाजिक  तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस कंट्रोल के नंबर 100 और मोबाइल नंबर 88140-57100,  88140-58100 पर पर भी कॉल कर सकते हैं।

युवाओं को बहकावे में न आने दें
एसडीएम अशोक कुमार बंसल ने लघु सचिवालय के सभागार में पटवारियों, ग्राम सचिवों की बैठक लेते हुए कहा कि अपने एरिया में धरना देने वाले लोगों पर नजर रखें। ऐसे लोगों की संपत्ति की भी रिपोर्ट बनाकर रखें। शुक्रवार से रोजाना संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजना शुरू करें। आरक्षण आंदोलन में भाग लेने वाले लोगों की संख्या, तैयारी की भी पूरी जानकारी रखें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें