फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट नेता बोले, अब हम ओबीसी, रोहतक में ओबीसी ब्रिगेड की रैली में जाएंगे

Mon, 18 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति और खाप पंचायतों ने 27 अगस्त को रोहतक में प्रस्तावित राजकुमार सैनी की ओबीसी ब्रिगेड की रैली में शामिल होने का एलान किया है। इसके पीछे तर्क दिया कि जाट समाज भी ओबीसी में आता है, इस नाते वह भी रैली में शामिल होगा। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि आंदोलन के दौरान रोहतक में कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में 150 खाप पंचायतें वित्तमंत्री से माफी मांगेगी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व खाप पंचायत प्रतिनिधियों की महापंचायत रविवार को यहां जाट धर्मशाला में हुई। इसमें हरियाणा के अलावा दिल्ली व उत्तरप्रदेश के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। महापंचायत की अध्यक्षता दलजीत पंघाल ने की। इस मौके पर तीन प्रस्ताव पारित किए गए।

पहला प्रस्ताव : खाप वित्तमंत्री से मांगेंगे माफी
 रोहतक में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में माफी मांगने का प्रस्ताव पारित किया गया। हिसार व नारनौंद के 150 से अधिक खाप प्रतिनिधि कैप्टन अभिमन्यु से माफी मांगते हुए 40 से अधिक युवाओं पर दर्ज कराए गए निजी मुकदमे वापस करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


दूसरा प्रस्ताव : सांसद सैनी की रैली में तीस हजार जाट होंगे शामिल
27 अगस्त को रोहतक में प्रस्तावित राजकुमार सैनी की रैली में कम से कम 30 हजार जाट पहुंचेंगे। इसके पीछे तर्क दिया गया कि प्रदेश सरकार की ओर से जाटों को ओबीसी में शामिल किए जाने के बाद जाट ओबीसी बन गए हैं।

तीसरा प्रस्ताव : युवाओं के रिहाई की मांग
फरवरी में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए युुवाओं की रिहाई की मांग प्रदेश सरकार से की जाएगी।

सैनी के खिलाफ नहीं बोले...
हर बैठक में सांसद राजकुमार सैनी को निशाने पर रखने वाले जाट नेताओं ने इस बार सैनी के खिलाफ कुछ नहीं बोला। पूरी मीटिंग में केवल एक बार रैली में शामिल होने के प्रस्ताव में राजकुमार सैनी का नाम लिया। मीटिंग में दूसरे जाट संगठनों के बारे में भी कोई टिप्पणी नहीं की गई।

यह थे मौजूद
महापंचायत में संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रधान एचपी परिहार,नांदल खाप के प्रधान महेंद्र नांदल, दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया, अहलावत खाप के प्रधान जय सिंह अहलावत, हुडडा खाप के प्रधान धर्मपाल हुडडा, मलिक खाप के प्रधान कैप्टन जगबीर मलिक, कुंडू खाप के प्रधान महाबीर कुंडू, फौगाट खाप से प्रतिनिधि चांदराम फौगाट, सुनारिया सतगाम से सूबेदार चंद्रभान, सुंदर मोर, सुभाष पंघाल, रामेहर मोर, महेंद्र भगाना, रामपाल मिर्जापुर, राजकुमार लाडवा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


खाप नेताओं के बोल ..
सरकार ने फरवरी में सात शर्तां के साथ समझौता किया था। अब तक एक भी पूरी नहीं की। जाट युवाओं की रिहाई के लिए कैप्टन अभिमन्यु से मिलेंगे।
-कैप्टन जगबीर मलिक, मलिक खाप के प्रधान

समाज से बडा कोई नहीं हो सकता। कैप्टन अभिमन्यु से मिलकर बच्चों की रिहाई के लिए मांग करेंगे तो कोई न कोई रास्ता निकलेगा।
-धर्मपाल हुड्डा,हुड्डा खाप के प्रधान

पंचायती लोगों की 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाए, जो वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से मिलकर बच्चों को बाहर निकलवाने के लिए अनुरोध करे।
-सुरेंद्र दहिया, दहिया खाप के प्रधान

हर एक बात का समाधान होता है। गलती हो जाए तो उसे सुधारने के लिए मौका देना चाहिए। बच्चों की जेल से रिहाई के लिए रास्ता जरूर निकलेगा।
-महेंद्र नांदल, नांदल खाप के प्रधान

खाप व जाट समाज के लोग मिलकर अपनी बात रखेंगे तो बच्चों की रिहाई का रास्ता जरूर निकलेगा। पंचायत के लोगों को मना नहीं कर सकेंगे।
-एचपी परिहार, प्रधान, संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें