फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली के लिए हाईवे जाम

Sun, 01 Dec 2013 07:03 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस पर स्थित गोबिंद नगर की गली नंबर छह का निर्माण कार्य अधर में लटकने के विरोध में रविवार को लोग हाईवे पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने यातायात जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वाहन चालकों की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पें हुई। बाद में शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर आधे घंटे से लगा जाम खुलवाया। 
विज्ञापन



गोबिंद नगर की गली नंबर छह का निर्माण करने के लिए ठेकेदार ने करीब तीन माह पहले उसे खोद दिया था। पूरी गली खोद दी गई लेकिन निर्माण शुरू नहीं किया गया। गली वासियों ने इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


एक सप्ताह पहले गली के लोगों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि उनकी गली का निर्माण जल्द शुरू नहीं करवाया तो वे हाईवे जाम कर देंगे। चेतावनी के बावजूद प्रशासन ने कोई गौर नहीं किया। आखिर में रविवार को गली वासियों ने सिहाग अस्पताल के पास हाईवे पर यातायात जाम कर दिया।
विज्ञापन



जाम की सूचना मिलने पर खैरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने एक बार तो जाम खुलवा दिया लेकिन लोगों ने कुछ देर बाद फिर से जाम लगा दिया। बाद में शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह मौके पर गए और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों से बात करेंगे। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। इस दौरान जाम में फंसे वाहन चालकों की प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें