फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार देने के लिए आईटीआई के प्रशिक्षु विद्यार्थियों का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिला कौशल कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को जिला कौशल विकास योजना बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। आईटीआई के प्रशिक्षु विद्यार्थियों का सर्वे किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षुओं के ट्रेड के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस सभागार में कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए कौन-कौन से कार्य किए जा सकते हैं और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र एवं एमएसएमई के अधिकारियों को बच्चों के प्रशिक्षण बारे भी दिशा-निर्देश दिए।
एमजीएनएफ अभिषेक सैनी ने जिला कौशल विकास योजना के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी आईटीआई के प्रशिक्षु विद्यार्थियों का सर्वे किया जाएगा कि वे सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में किस प्रकार का रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, प्राचार्य प्रेम किरण, जिला कौशल समन्वयक विनोद कुमार, एलडीएम विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें