फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सालासर से लौट रहे आईटीआई छात्र की रेलवे स्टेशन पर चाकू घोंपकर हत्या

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी में रिकॉर्ड हमले का दृश्य
विज्ञापन
हिसार। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम 14 -15 युवकों ने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर चाकू से हमला कर आईटीआई छात्र की हत्या कर दी। मृतक करण सिरसा जिले के गांव जोधका का रहने वाला था। हमले में तीन साथी भी घायल हो गए जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी लोग सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। देर रात तक हमलावरों का सुराग नहीं लगा। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
विज्ञापन


जीआरपी थाने से जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला दो गुटों में ट्रेन में ही आपसी विवाद से जुड़ा है। नागरिक अस्पताल में भर्ती घायल युवकों के साथी जोधका निवासी विशाल ने बताया कि गांव से करण, शुभम, राहुल व मोनू सहित 25 युवकों के दल के साथ वह 18 अक्तूबर को पैदल सालासर गया था। सभी वीरवार को वहां पहुंचे और रात में एक धर्मशाला में ठहरे। शुक्रवार सुबह बालाजी के दर्शन करने के बाद सिरसा के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण हिसार जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।ट्रेन में सवार चार-पांच युवक सिवानी के पास गुब्बारे वाला भोंपू बजाने लगे। एक महिला यात्री ने ऐसा नहीं करने को कहा तो बहस करने लगे। करण और उसके साथियों ने कहा कि वे सभी थके हुए हैं और शोर मत करो। इस बात पर गाली-गलौज करने लगे। हिसार पहुंचने पर उन्होंने सबक सिखाने की धमकी दी।

फुट ओवरब्रिज पर घेरकर किया हमला

विशाल ने बताया कि शाम करीब 5:40 बजे ट्रेन हिसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। यहां से उन्हें सिरसा जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर चार पर जाना था। अपने दल के साथ वे फुट ओवरब्रिज पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रेन में गाली-गलौज करने वाले युवकों ने अपने 8-9 साथियों से साथ उन्हें घेर लिया। उन पर चाकू और नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। बचने के लिए वे भागे तो आरोपी उनके पीछे दौड़ने लगे। इसी दौरान करण के सीने के दायीं तरफ चाकू घोंप दिया। शुभम की जांघ, मोनू के सिर और चेहरे व राहुल के कंधे पर वार किए। चारों को उनके साथी ही नागरिक अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने करण को मृत घोषित कर दिया। विशाल ने बताया कि करण आईटीआई का छात्र था। शुभम, मोनू और राहुल 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


तमाशबीन बने रहे लोग, नहीं था कोई पुलिसकर्मी

विशाल ने आरोप लगाया कि वारदात के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्री तमाशबीन बने रहे। किसी ने बीच-बचाव का प्रयास नहीं किया। स्टेशन पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें वारदात की जानकारी मिलते ही टीम सहित मौके पर पहुंच गए थे। प्लेटफार्म नंबर तीन से छह के बीच कई जगह खून बिखरा था। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें