फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक एकड़ धान कटाई में लगेगा एक घंटा, पराली प्रबंधन में भी मिलेगी मदद

Sun, 16 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। किसानों के लिए धान की कटाई के बाद पराली प्रबंधन करना बड़ा चुनौतीपूर्ण काम है। किसान पराली को जलाते थे, जिससे पर्यावरण प्रदूषण और आग लगने जैसी घटनाएं होती थी। किसानों की समस्या को देखते हुए कुबोटा कंपनी ने धान की कटाई के लिए एक नई मशीन ‘प्रो 588’ लॉन्च की है, जो न केवल पराली की समस्या का समाधान करेगी बल्कि किसानों को आर्थिक लाभ भी प्रदान करेगी। यह जानकारी कुबाटा कंपनी के शनिवार को संजय रावल टीटीसी में आयोजित तीन दिवसीय कृषि एक्सपो में दी। उन्होंने बताया कि इस मशीन से किसानों की पराली की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन



संजय ने बताया कि कुबोटा की यह मशीन भारत में पहली बार लॉन्च की गई है। यह मशीन धान की कटाई करते समय पराली चाहिए तो पराली छोड़ देती है और किसान चाहे तो पराली को छोटे-छोटे टुकड़ों में भी काट देती है, जिससे किसान इसे आसानी से नष्ट कर सकते हैं या खाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इस नई तकनीकी से किसानों को अब पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे पर्यावरण पर भी कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कुबोटा प्रो 588 मशीन के उपयोग से किसानों की कटाई प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी है। यह मशीन प्रति एकड़ 6 से 7 हजार रुपये तक की कमाई कर सकती है, जबकि अन्य मशीनों में प्रति एकड़ 1500 से 2000 रुपये की कमाई होती है। एक घंटे में यह मशीन एक एकड़ क्षेत्र में धान की कटाई कर सकती है, और इस दौरान डीजल की खपत 7 से 8 लीटर होती है। कुबोटा की इस नई मशीन की कीमत 32 लाख रुपये है, लेकिन इसकी कार्यक्षमता और कमाई के लिहाज से यह एक लाभकारी विकल्प साबित हो सकती है। इस मशीन के साथ किसानों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि वे अपने खेतों में पराली जलाने के खतरनाक तरीके से बच भी पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें