फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेटे जन्मदिन की पार्टी में दोस्तों को बुलाया, अलमारी से 2 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महाबीर कॉलोनी में रहने वाले शुभम के घर से दो लाख रुपये चोरी हो गए। पुलिस को दी गई शिकायत में महाबीर कॉलोनी के रहने वाले शुभम ने बताया कि 5 जनवरी को बेटे को जन्मदिन था। उस दिन घर पर पार्टी थी। बेटे की जन्मदिन पार्टी में करीब 15 दोस्तों को बुलाया था। घर की पहली मंजिल पर पार्टी चल रही थी। उसके सामने वाले कमरे में अलमारी के अंदर पत्नी के पर्स में 4 लाख की नकदी रखी हुई थी। पार्टी समाप्त होने के बाद देखा तो अलमारी खुली मिली और 2 लाख रुपये गायब थे। एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। हत्या के मामले में दो भाई जेल में बंद, घर में हो गई चोरी
विज्ञापन


सूर्य नगर के रहने वाले दो भाई हत्या के आरोप में केंद्रीय कारागार में बंद है। पीछे से चोर आरोपियों के आवास से सोना-चांदी के जेवरात चेारी कर ले गए। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सूर्यनगर की गली नंबर 12 में रहने वाली कमलेश ने बताया कि करीब 6-7 माह पहले मोहल्ले के अनिल की हत्या हुई थी। उस केस में मेरे दोनों बेटे जेल में बंद हैं। जिस वजह से हमारा मकान बंद था और हमारा फर्नीचर, जेवर व अन्य सामान मकान के अंदर रह गया था। 5 जनवरी को अपने मकान का सारा सामान पुलिस की मौजदूगी में निकालकर ले गए। हमने अपना सामान संभाला तो सोने-चांदी के कीमती जेवर गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें