फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इंटरनेशनल पहलवान पूजा ढांडा ने अभिषेक को पहनाई सगाई की अंगूठी

विज्ञापन
पूजा ढांडा अ​भिषेक बूरा को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए।
विज्ञापन
हिसार। इंटरनेशनल पहलवान पूजा ढांडा ने वीरवार को घिराय गांव निवासी बिजनेसमैन अभिषेक बूरा को सगाई की अंगूठी पहनाई। हिसार में तोशाम रोड स्थित ताज पैलेस में रिंग सेरेमनी की रस्म पूरी की गई। दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी। पूजा-अभिषेक की 13 नवंबर को इसी पैलेस में शादी होगी।
विज्ञापन

पूजा ढांडा के पिता अजमेर ढांडा ने बताया कि उन्होंने रिश्ता तय किया है। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है। अजमेर ढांडा पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने परिवार के साथ सुंदर नगर में रह रहे हैं। पूजा सीनियर कुश्ती कोच के तौर पर नियुक्त हैं। पूजा ढांडा ने महाबीर स्टेडियम से पूजा ने कुश्ती की शुरुआत की थी। उन्होंने यूथ ओलिंपिक में भारत के लिए रजत पदक भी जीता था। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने दंगल फिल्म का ऑफर ठुकराया था।
जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव बुडाना की रहने वाली पूजा ने इंटरनेशनल लेवल पर भी 3 मेडल हासिल किए हैं। उन्होंने जूडो में शुरुआत की थी। 2009 एशियन जूडो चैंपियनशिप के दौरान कुश्ती कोच कृपा शंकर बिश्नोई ने पूजा को कुश्ती में आने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद 2010 यूथ ओलिंपिक गेम्स के 60 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए पूजा ने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

पूजा को आमिर खान की दंगल फिल्म में बबीता फोगाट का रोल ऑफर हुआ था। चोट की वजह से उन्होंने मना कर दिया था। पूजा ने बबीता को हराकर ही पहली नेशनल चैंपियनशिप जीती थी। केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में पूजा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें