फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबाल स्पर्धा: खिलाड़ियों का गांव में पहुंचने पर किया सम्मान, दूध पिलाकर किया स्वागत

Mon, 22 May 2023 03:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

ऐतिहासिक गांव कोथकलां के इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत दक्षिण कोरिया में आयोजित भारतीय बास्केटबॉल टीम द्वारा हाल ही में एशिया पेसिफिक मास्टर्स गेम्ज में सिल्वर मैडल जीतकर देश-प्रदेश व गांव के साथ-साथ पुलिस विभाग का भी नाम रोशन किया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया खिलाड़ियों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिल्वर मैडल विजेता बनी भारतीय बास्केटबाल टीम में शामिल कोथकलां के दो अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों नरेश कुमार सन्धू व कुलदीप सिंह श्योराण के पैतृक गांव में पहुंचने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर क्रमशः झज्जर व कैथल में कार्यरत कोथकलां के इन दोनों बैडमिंटन खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


महिलाओं में जबरदस्त उमंग, उत्साह व जोश देखने को मिला
इससे पहले नरेश सन्धू के जींद स्थित डिफेंस कालोनी एवं स्वतन्त्रता सेनानी परिवार से सम्बन्धित कुलदीप श्योराण के कैथल में पहुंचने पर भी परिजनों,खेल प्रेमियों व अन्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद पड़ोसी गांव दरियावाला में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा इन दोनों खिलाड़ियों का फूलमालाओं व पुष्प गुच्छ से जोरदार अभिनन्दन किया गया। ट्रैक्टर में सवार नाचती गाती महिलाओं में भी जबरदस्त उमंग, उत्साह व जोश देखने को मिला। देश का नाम रोशन करने वाले इन दोनों खिलाड़ियों को ग्रामीणों ने पलकों पर बैठा लिया। दरियावाला से इन दोनों खिलाड़ियों को खुली जीप में काफिले के रूप में गांव कोथकलां स्थित डेरा दादा काला पीर मठ में लाया गया।

पुलिस विभाग का नाम रोशन किया गया
उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक गांव कोथकलां के इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत दक्षिण कोरिया में आयोजित भारतीय बास्केटबॉल टीम द्वारा हाल ही में एशिया पेसिफिक मास्टर्स गेम्ज में सिल्वर मैडल जीतकर देश-प्रदेश व गांव के साथ-साथ पुलिस विभाग का भी नाम रोशन किया गया। इस मौके पर दोनों अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व मान-सम्मान के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे गांव के सम्मान को कम नहीं होने देगें बल्कि और बढा़एंगे।
विज्ञापन


उन्होंने विशेषकर युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ -साथ खेलों की तरफ भी विशेष ध्यान दें और नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा कि नशा परिवार व समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने गांव के खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं के लिए अपनी तरफ से भरसक प्रयास का पुरजोश आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें