फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पारदर्शी और प्रभावी तरीके से एसआईआर संपन्न करने के निर्देश

विज्ञापन
हांसी बैठक लेते हुए तहसीलदार डॉ़ अनिल बिढ़ान। प्रशासन
विज्ञापन
हांसी। तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी प्रथम डॉ अनिल कुमार बिढान ने वीरवार को स्थानीय विश्रामगृह में सभी एडिशनल एईआरओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने को लेकर आवश्यक निर्देश देना था।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। तहसीलदार ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाए व अपात्र या मृत मतदाताओं के नामों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा किया जाए। निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की नींव है और मतदाता सूची की शुद्धता इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
बैठक में विशेष रूप से नए मतदाताओं का पंजीकरण, स्थान परिवर्तन, नाम संशोधन व अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुपरवाइजरों को कहा गया कि वे बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें व किसी भी प्रकार की त्रुटि को तुरंत ठीक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें