फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरेली से इंस्पेक्टर बोल रहा हूं, बेटे को दुष्कर्म केस से बचाना चाहते तो 60 हजार भेज दो

Sat, 16 Mar 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-15 निवासी सत्यपाल के पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा बरेली से पुलिस इंस्पेक्टर बोल रहा हूं। आपके बेटे के खिलाफ बरेली के थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। उसे केस से बचाना चाहते हो तो 60 हजार रुपये भेज दो। सत्यपाल ने अपने बेटे को कॉल किया तो उसने बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर है। किसी ने फ्रॉड करने के लिए फोन किया है। सत्यपाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सत्यपाल ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि 13 मार्च दोपहर करीब 12:30 बजे उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया। उसने कहा कि आपके लड़के के खिलाफ बरेली थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। आप 60,000 रुपये जुर्माना जमा करा दें तो आपका बेटा बच जाएगा। इसके बाद उसने खाता नंबर बताया। वहीं, आरोपी ने कहा कि पुलिस या मीडिया को मत बताना, नहीं तो आपके बेटे को 10 साल की कैद व 20 लाख जुर्माना हो जाएगा। सच्चाई का पता चलने पर सत्यपाल ने साइबर थाना पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें