हिसार। केंद्रीय जेल टू में वीरवार को बंदियों व स्टाफ को योगाभ्यास करवाया गया। आयुष विभाग की तरफ से योग प्रशिक्षक प्रशांत व रविंद्र और महिला योग प्रशिक्षक पूनम व रीना ने जेल में अलग-अलग आसनों का अभ्यास करवाया। बंदियों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया। जेल अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कारागार हरियाणा के महनिदेशक की तरफ से 2 से 30 मई के बीच बंदियों व जेल स्टाफ के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत जेल में 11 से 15 मई तक 5 दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।