फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इनेलो का ‘जिला युवा सम्मेलन’ में पहुंचे रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, बोले-रोजगार और निष्पक्ष भर्ती के लिए इनेलो आखिरी दम तक संघर्ष करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिलास्तीरय युवा सम्मेलन में रानियां विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा का युवा बेरोजगारी, असुरक्षित भविष्य और नशाखोरी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो युवाओं के रोजगार, निष्पक्ष भर्ती और कौशल विकास के मुद्दों पर अंतिम दम तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

अर्जुन चौटाला ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह केवल आय गिनती है, लेकिन जनता की मुश्किलों को नजरअंदाज करती है। उन्होंने कहा कि हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई और बजट में राज्य की उपेक्षा की जा रही है। रविवार को सूर्या सेलिब्रेशन में आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ में उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, पारदर्शिता की कमी और कम वेतन पर रोजगार शोषण के मुद्दे उठाए। राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने कहा कि युवाओं का यह सैलाब बदलाव का संकेत है।
प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य की महत्वपूर्ण भर्तियों में मूल निवासियों को दरकिनार कर बाहरी लोगों को नियुक्तियां दी जा रही हैं। सम्मेलन में प्रदेश युवा अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, जिला प्रधान सतपाल काजला, प्रदेश सचिव सतबीर सिसाय, प्रदेश अध्यक्ष आईएसओ साहिलदीप, युवा जिला अध्यक्ष सूरज कालीरावणा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें