फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आपसी विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव सिसाय में खेत में खाल को लेकर दो पक्षों के बीच में हुए विवाद में घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई। घायल व्यक्ति 6 दिनों से हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन था, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के परिवार पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में सिसाय बोलान निवासी प्रदीप ने बताया कि वह, उसका ताऊ विरेंद्र व छोटा भाई जयदेव तीनों खेत में काम करने गए थे। वहां बड़े ताऊ दिलबाग का परिवार जगफूल, अजय, लड़की ज्योति व पत्नी संतोष भी खेत में काम कर रहे थे। इन सभी की नीयत उन्हें मारने की थी। उन्होंने तीनों को खेत में देखकर अचानक से हमला कर दिया। अजय और जगफूल हाथ में कस्सी व गंडासा लिए हुए थे। ज्योति के पास लाठी व संतोष के पास गंडासा था। अजय ने विरेंद्र पर कई वार किए और जगफूल ने उनके हाथ पर कस्सी से वार किया। ज्योति ने भी ताऊ विरेन्द्र पर लाठी और संतोष ने गंडासे से वार किए। वह यह सभी कह रहे थे कि हम अपने पिता का बदला तुमसे ले रहे हैं और आरोपी गालियां दे रहे थे। वह दोनों भाई डर के मारे जान बचा कर वहां से भाग गए और इन सभी ने उसके ताऊ विरेंद्र को जमीन पर गिरा लिया और सभी मिलकर मारने लगे। राह चलते कुछ लोगों ने उनके ताऊ को छुड़वाया और फिर चारों आरोपी अपने घर चले गए। घायल ताऊ को हांसी के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। उन्हें हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उनके शव को हिसार के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। सदर थाना में जगफूल, उसके पुत्र अजय, पत्नी संतोष व बेटी ज्योति के खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि लड़ाई झगड़े का मामला पहले से दर्ज है। इसमें धारा 302 और जोड़ी जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष के अजय ने वीरेंद्र, प्रदीप व जयदेव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें