फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी जिले में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए हिसार के डीसी से मांगी जानकारी

Wed, 31 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी जिला सचिवालय। 
विज्ञापन
हांसी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने हांसी जिले में सृजित किए जाने वाले पदों, वेतनमान व उन पर होने वाले कुल वार्षिक खर्च का पूरा ब्योरा मांगा है। यह जानकारी हिसार जिला के उपायुक्त से मंडलायुक्त के माध्यम से मांगी है। इसके अलावा कर्मचारियों पर होने वाले वार्षिक खर्च का विवरण, खर्च किस बजट से वहन किया जाना है इसकी जानकारी भी मांगी गई है। वहीं हांसी में आगामी दिनों में डीसी की नियुक्ति होने की संभावना है। इसको लेकर सरकार की तरफ से आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

वित्तायुक्त ने यह जानकारी दो दिन के भीतर ई-मेल के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके माध्यम से ही भविष्य में हांसी जिले को हिसार जिले से कर्मचारी भी मिलेंगे। क्योंकि नया जिला बनने से हिसार जिले से हांसी व नारनौंद अलग हो चुके हैं। ऐसे में इनके हिस्से के कर्मचारी हिसार से हांसी भेजे जाएंगे। इसके अलावा विभाग ने हिसार जिले के कुल पद व पदों के खर्च का ब्योरा भी मांगा है। पूरी जानकारी वित्त विभाग की बजट एवं समिति शाखा के निर्देशों के अनुसार सभी प्रस्ताव ई-पोस्ट सेक्शन प्रणाली के माध्यम से वित्त विभाग के अधीक्षक को सीधे भेजे जाने के लिए कहा गया है।
यह सारी जानकारी हांसी जिले के गठन करने के लिए मांगी गई है। ताकि यहां पर प्रशासनिक कार्य शुरू किए जाएं। साथ ही पता लग सके कि कर्मचारियों को वेतन व अन्य भुगतान किस कोटे से किया जाएगा। 16 दिसंबर को नई ऑटो मार्केट में हुई हांसी विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के पांच दिन के बाद ही जिला बनाने का नोटिफिकेशन भी जारी हो गया था। अभी हांसी में उपायुक्त की नियुक्ति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी बैठेंगे डीसी
हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हांसी में जल्दी ही उपायुक्त की नियुक्ति हो जाएगी। इस संदर्भ में सरकार की तरफ से पत्र कभी भी जारी हो सकता है।



राजस्व विभाग ने हिसार डीसी के माध्यम से जानकारी मांगी है। यह जानकारी पत्र जारी कर हांसी जिले के संदर्भ में मांगी गई है। - राजेश खोथ, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें