फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्पलाइन पर दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस तो लात-घूसों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर मोहल्ला काला पत्थर में पहुंची पुलिस टीम पर महिला व उसके पति सहित ससुराल जनों ने हमला बोल दिया व एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर लात-घूसों से वार किया गया।
विज्ञापन

महिला थाने की एएसआई ममता ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे महिला हेल्पलाइन पर एक कॉल आई। फोन करने वाली काला पत्थर क्षेत्र वासी प्रियंका ने कहा कि उसके मायके वालों ने ससुराल जनों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ममता ने बताया कि क्षेत्र की गलियां तंग होने के चलते पुलिस ने गाड़ी को रोड पर खड़ा कर दिया। जब टीम शिकायतकर्ता के घर के पास पहुंची तो पत्थर बिखरे पड़े थे। जब उन्होंने मकान का दरवाजा खुलवाया तो 5-6 औरतें और 2-3 व्यक्ति मिले। महिला पुलिस के अनुसार प्रियंका के सिर से खून बह रहा था। आरोप है कि इस दौरान बबलू ने एएसआई ममता से हाथापाई की। सिपाही राहुल व हेड कांस्टेबल रेखा ने बीचबचाव किया। मौके पर मौजूद दूसरे लोगों ने राहुल की वर्दी फाड़ दी। महिला पुलिस का आरोप है कि महिलाओं ने पुलिस टीम पर लात-घूसों से हमला कर दिया। हमले में एएसआई ममता, रेखा व राहुल को चोटें आई हैं, जिन्होंने नागरिक अस्पताल पहुंचकर एमएलआर कटवाई।
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
किला पुलिस चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि प्रियंका ने ही फोन पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया था। प्रियंका की पहले भी शादी हुई थी। बाद में उसने बबलू से विवाह कर लिया। इसको लेकर उसके मायके पक्ष के लोग उसके घर पर आए हुए थे। दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद ही प्रियंका ने महिला हेल्पलाइन पर सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी प्रियंका, उसके पति बबलू, ससुर वेदप्रकाश, पूनम व गंगा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बबलू और उसके पिता वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें