फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सांस्कृतिक विविधता गौरवशाली : प्रो. नरसीराम

Mon, 01 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
जीजेयू के यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवकों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई। स्रोत : विश्व
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता गौरवशाली है और विद्यार्थियों को इसे समझने और आत्मसात करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थी न केवल विभिन्न संस्कृतियों को नजदीक से देखते हैं बल्कि उनके व्यक्तित्व और कौशल का भी विकास होता है।
वे रविवार को विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे, जो कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराज्यीय प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन कर लौटे हैं। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी स्वयंसेवकों को बधाई दी और उन्हें आगे भी रेडक्रॉस गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।शिविर में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महाबीर प्रसाद को बेस्ट काउंसलर कोऑर्डिनेशन अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट यूथ प्रतियोगिता में आदित्य ने मारी बाजी
स्वयंसेवक आदित्य ने बेस्ट यूथ प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लघु नाटिका में आदित्य, तुषार, सचिन, हर्ष, परमिंदर और मासूम की टीम ने भी प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही कोऑर्डिनेशन में कॉन्सोलेशन प्राइज मिला। कुरुक्षेत्र में आयोजित शिविर में देश के 16 राज्यों से लगभग 220 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यहां आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर और आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों की जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों ने हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें