फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिला संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी से थाना में किया अभद्र व्यवहार, मामला दर्ज

Sat, 15 Jun 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। काउंसिलिंग के दौरान जिला संरक्षण अधिकारी व उनके स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के बेटे व बहू के विवाद के चलते दोनों की महिला थाने में काउंसिलिंग की जा रही थी। उस समय उसने जिला संरक्षण अधिकारी व उनके स्टाफ को परेशान रखा।
विज्ञापन

जिला संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दंपती के आपसी विवाद को लेकर काउंसिलिंग कर रही थी। इस दौरान लड़के के पिता उगालन निवासी रामेश्वर ने उनके व स्टाफ के साथ काफी बदतमीजी की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बबीता चौधरी ने बताया उनके समझाने पर भी वह नहीं माने। पहली काउंसिलिंग पर भी उन्होंने ऐसा बर्ताव किया था। अब मंगलवार को दूसरी काउंसिलिंग के दौरान भी ऐसा व्यवहार किया है। जिसके चलते महिला थाने में सरकारी कार्य भी बाधित हुआ। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर रामेश्वर के खिलाफ धारा मामला दर्ज किया।
जिला संरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिस दंपती की वह काउंसिलिंग कर रहे थे उसमें पति आरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी हरियाणा पुलिस में सिपाही है। उसकी पोस्टिंग फिलहाल हांसी पुलिस जिले में है। पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें