फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उकलाना से सुरेवाला चौक तक 4 किलोमीटर की दूरी में 10 स्पीड ब्रेकर, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Sun, 19 Jan 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
उकलाना-सुरेवाला चौक रोड पर बने स्पीड ब्रेकर।
विज्ञापन
उकलाना। सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए बनाए गए स्पीड ब्रेकर अब वाहन चालकों के लिए समस्या बन गए हैं। उकलाना बस स्टैंड से सुरेवाला चौक तक महज 4 किलोमीटर की दूरी में सड़क के एक तरफ 10 स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि यही बस सुरेवाला चौक से वाया उकलाना होकर लौटती है तो उसे 8 किलोमीटर की दूरी में 19 स्पीड ब्रेकरों से गुजरना पड़ता है। यह न केवल समय की बर्बादी करता है, बल्कि यात्रियों को असुविधा भी होती है।
विज्ञापन


बिना नियम के बनाए गए स्पीड ब्रेकर
सुरेवाला चौक से उकलाना बस स्टैंड तक सड़क पर कई जगह कट लगे हुए हैं। कुछ स्थानों पर दुर्घटनाएं हुईं, जिसके बाद वहां स्पीड ब्रेकर बनाए गए, लेकिन स्थानीय निवासियों की मांग पर यह सिलसिला बढ़ता गया और अब हालत यह है कि इस छोटी सी सड़क पर 19 ब्रेकर मौजूद हैं। कई स्पीड ब्रेकर ऊंची ढलान पर बने हैं, जिससे बाइक सवार असंतुलित होकर गिर जाते हैं। इसके अलावा, कई ब्रेकरों पर सफेद पट्टियां नहीं लगाई गई हैं, जिससे वाहन चालकों को ब्रेकर का पता नहीं चलता और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

नागरिकों ने की शिकायत
स्थानीय नागरिक महेंद्र, नरेंद्र, कुलदीप और संदीप ने कहा कि विभाग को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। जहां आवश्यक हो, वहीं स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। बाकी अनावश्यक ब्रेकर हटाए जाएं और सभी ब्रेकरों पर सफेद पट्टियां लगाई जाएं ताकि वाहन चालकों को दूर से सतर्कता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जांच की जाएगी। यदि ब्रेकर बनाने में नियम की अनदेखी है तो उन्हें हटाया जाएगा। साथ ही ब्रेकरों पर सफेद पट्टियां लगाई जाएगी।
- रणसिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी-बीएंडआर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें