फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गले में दर्द, खराश व खांसी के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। सुबह और रात के मौसम में अचानक बदलाव के कारण बुखार के साथ-साथ गले में दर्द, खराश और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके साथ ही जोड़ों और बदन में दर्द की शिकायत से भी लोग परेशान हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 70 से 80 ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें चिकित्सक बचाव संबंधी सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में औसतन 300 से 400 मरीज रोजाना इलाज के लिए आते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि पिछले महीने टाइफाइड के मामले अधिक थे, लेकिन अब टाइफाइड के मरीज कम हुए हैं। वर्तमान में सुबह-शाम के तापमान में हल्के बदलाव के कारण गले में खराश, खांसी, जुकाम और जोड़ों में दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं।डॉक्टरों के अनुसार ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग मौसम के अनुसार अपने खान-पान में बदलाव नहीं कर रहे हैं। ठंडा पानी पीना और ठंडी चीजें खाने से गले में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विशेष न्यौलिया ने मरीजों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस समय घर और आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें और पानी एकत्रित न होने दें ताकि मच्छर न पनप सकें। ठंडे पेय पदार्थों से बचें और सुबह-शाम पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और बीमारी से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें