फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सोलगर धर्मशाला का अधूरा काम जल्द होगा पूरा

Sun, 30 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हांसी। शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को करीब 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें वेगी योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से सोलगर धर्मशाला के अधूरे कार्य को पूरा करना और वार्ड नंबर 6 में करीब 10 लाख रुपये से गली का निर्माण शामिल है।
सोलगर धर्मशाला के कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि धर्मशाला का निर्माण लंबे समय से अधूरा था और स्थानीय लोग इसे पूरा करवाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए वेगी योजना के तहत 10 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।कार्य पूरा होने के बाद यहां सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रम सुविधाजनक ढंग से आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने वार्ड नंबर 6 में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली के निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और गलियां शहर की मूलभूत सुविधाओं का अहम हिस्सा हैं। इससे आवागमन सुगम होने के साथ स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार होगा।
उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि हांसी शहर का सर्वांगीण और संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। विभिन्न वार्डों में सड़क, गली, पेयजल, सीवरेज और जल निकासी से जुड़े कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने नागरिकों से निर्माण कार्यों में सहयोग करने और गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही हांसी का बेहतर एवं योजनाबद्ध विकास संभव है।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रवीण इलाहाबादी, ईओ राजेंद्र सोनी, राजवीर गोस्वामी, पार्षद बलवान सिंह, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद सैनी, ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया, हुक्म ठाकुर, रवि अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें