फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला में बढ़ रही लूट और चोरी की वारदात, लोगों ने पुलिस से की गश्त बढ़ाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। क्षेत्र में कुछ समय से लूट और चोरी की वारदात में इजाफा हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ानी चाहिए। मंगलवार को दिन में लूट की दो वारदात हुईं तो रात को चोरों ने दो दुकानों से हजारों रुपये की बैटरियां और नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

मंगलवार को कार सवारों ने गैबीपुर के पास बाइक चालक गांव बाडो पट्टी निवासी अनिल से रास्ता पूछने के बहाने उसकी जेब से बीस हजार रुपये की नकदी निकाल ली और भाग गए। वहीं दूसरी घटना में ऑटो चालक व उसके सहयोगी ने गांव छान के सेवानिवृत्त पटवारी भरत सिंह को पुराना बस अड्डा से लिफ्ट देकर उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए।
बुजुर्ग पटवारी पंजाब नेशनल बैंक से अपनी पेंशन के रुपये निकलवा कर पुराना बस अड्डा पर सब्जी लेने के लिए गया था। वहीं मंगलवार रात चोरों ने मुख्य मार्ग पर स्थित सरिया व सीमेंट विक्रेता वार्ड चार निवासी सुरेश सिंगला की दुकान के ताले तोड़कर दुकान से इन्वर्टर, बैटरी व गल्ले से 8 हजार रुपये चुरा लिए। दूसरी वारदात में चोरों ने आईसीआईसीआई बैंक के सामने स्थित रंगा मोबाइल गैलरी के ताले तोड़कर उसमें रखी इन्वर्टर की बैटरी व दो मोबाइल फोन चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें