फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में बेटियों के पंच से बढ़ेगी देश की शाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर की दो बेटियां कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। कुश्ती खिलाड़ी पूजा ढांडा व शिल्पी श्योराण का सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में चयन किया गया है। इसके लिए सांई सेंटर लखनऊ में ट्रायल आयोजित किए गए थे। पूजा 58 किलो और शिल्पी 55 किलो में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 21 से 26 अप्रैल तक अस्तान(कजाकिस्तान) में होगी।

ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी कई दफा देश का नाम रोशन कर चुकी है। पूजा ढांडा के पिता अजमेर सिंह ढांडा के मुताबिक वर्ष 2010 में पहले यूथ ओलंपिक में पूजा ने रजत, एशियन कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप 2011 में स्वर्ण, जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2010 में रजत और इसी प्रतियोगिता में वर्ष 2011 व 2012 में भी रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप 2013 में स्वर्ण पदक हासिल किया। उधर शिल्पी ने वर्ष 2012 में कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया था। ये दोनों खिलाड़ी गवर्नमेंट कॉलेज हिसार में एमए अंग्रेजी की छात्रा हैं। पूजा ढांडा के पिता अजमेर सिंह ढांडा राजकीय पशुधन फार्म में ड्राइवर है। ये मूलरुप से बुढाना(नारनौंद) के निवासी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें